अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना मिलेंगे 40 हजार रुपये

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है. उन्होंने महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने की बात कही. यह घोषणा योगी सरकार की प्रस्तावित 50 हजार रुपये की महिला सहायता योजना की चर्चा के बीच हुई है. चुनावी सियासत तेज है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर सियासी वादों का दौर तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा. इसके तहत माताओं और बहनों को सालाना 40 हजार रुपये देने की बात कही गई है.