कौन हैं पवन पांडेय, जिन्होंने BJP के दिग्गज नेता को हराकर बनाई थी बड़ी पहचान? जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

Ayodhya Vidhan Sabha Seat SP Candidate Pawan Pandey: समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए अयोध्या सीट से पवन पांडेय को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. अखिलेश यादव के इस ऐलान के बाद राम मंदिर वाली सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गई है. जानिए कौन हैं पवन पांडेय और उनका राजनीतिक सफर.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव ने अयोध्या सीट से पवन पांडेय को बनाया उम्मीदवार,
अखिलेश यादव ने अयोध्या सीट से पवन पांडेय को बनाया उम्मीदवार,
Google CTA

Pawan Pandey SP Candidate Ayodhya: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान बड़ा ऐलान किया. अखिलेश यादव ने अयोध्या विधानसभा सीट से तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. चुनावी शंखनाद करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि पवन पांडेय अयोध्या से चुनाव जीतने जा रहे हैं.