सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, गिरती सेहत के बीच अखिलेश यादव ने की भावुक अपील, बिजेपी सरकार को बताया 'हृदय विहीन'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन के 17वें दिन उनकी गिरती सेहत पर गहरी चिंता जताते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनसे अनशन खत्म करने की भावुक अपील की है.
ADVERTISEMENT

सोनम वांगचुक के लिए अखिलेश यादव हुए भावुक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का आमरण अनशन लगातार जारी है. नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक विवाद के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन का समर्थन कर रहे वांगचुक के अनशन का आज 17वां दिन है. दिन-ब-दिन उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है, जिसे लेकर विपक्ष और उनके समर्थकों में गहरी चिंता है. इसी बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सोनम वांगचुक से बेहद भावुक और खास अपील की है.
