पत्रकार से बहस करना सीएम हिमंता को पड़ा भारी, अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो और कह दी ये बड़ी बात!

अखिलेश यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा का एक पत्रकार के साथ बहस का वीडियो साझा करते हुए तीखा तंज कसा है. अखिलेश ने इसे 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' की स्थिति बताते हुए बीजेपी नेताओं के आचरण पर सवाल उठाए.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
google news

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा पर जोरदार हमला बोला है. हिमंता बिस्व शर्मा का एक पत्रकार के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें निशाने पर लिया और 'भाषा ज्ञान' को लेकर तंज कसा.