UP Politics: 'SIR' पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- '2 करोड़ वोट अनमैप्ड करना गंभीर साजिश', कोडीन भैया का भी लिया नाम

अखिलेश यादव ने 'SIR' ड्राफ्ट में 2 करोड़ वोटों के अनमैप्ड होने पर सरकार को घेरते हुए इसे चुनावी साजिश करार दिया और वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग की. साथ ही, उन्होंने 'कोडीन भैया' का नाम लेते हुए जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
google news

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से मोर्चा खोल दिया है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे SIR (State Identity Registry) ड्राफ्ट और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर अखिलेश ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे सवाल दागे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 2 करोड़ मतदाताओं को मैपिंग के बाद जानबूझकर 'अनमैप्ड' किया गया है, जो कि एक बड़ी साजिश का हिस्सा है.