रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'रावण ने भी बहनों को ऐसा धोखा नहीं दिया'

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कई महिलाओं को बसें नहीं मिलीं, सीटें उपलब्ध नहीं थीं और बसें निर्धारित जगहों पर नहीं रुकीं. अखिलेश ने बीजेपी को रावण से भी बड़ा झूठा बताते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
Google CTA

UP Politics: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुफ्त बस यात्रा का वादा तो किया लेकिन कई जगह महिलाओं को बसें ही नहीं मिलीं.