कौन हैं अखिलेश यादव से मिलने वाले कथावाचक अवधेश लोधी, मारपीट और जातिसूचक गालियों का लगाया आरोप

Who is Avadhesh Lodhi: उन्नाव के कथावाचक अवधेश लोधी ने लखनऊ में दक्षिणा मांगने पर मारपीट और जातिसूचक अपमान का आरोप लगाया है, जिसके बाद अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात कर न्याय और उनके अधूरे मंदिर निर्माण में मदद का आश्वासन दिया.

ADVERTISEMENT

अवधेश लोधी
अवधेश लोधी
google news

Avadhesh Lodhi kathavachak: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में उन्नाव के रहने वाले कथावाचक अवधेश लोधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान अवधेश लोधी अपने साथ हुई आपबीती सुनाते हुए काफी भावुक नजर आए. अखिलेश यादव ने न केवल उन्हें सम्मानित किया, बल्कि उनकी पूरी कहानी को जनता के सामने रखने का मौका भी दिया.