अखिलेश यादव से मिलकर लौटीं मोनू कश्यप की मां, सांसद इकरा हसन पर FIR के बाद पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

शामली के मोनू कश्यप हत्याकांड में सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सियासी बवाल बढ़ गया है. इस बीच, मृतक की मां ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलकर न्याय का आश्वासन मिलने के बाद पुलिस पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए सांसद इकरा हसन का खुलकर समर्थन किया है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
google news

उत्तर प्रदेश के शामली जिले का मोनू कश्यप हत्याकांड अब एक बड़े सियासी और कानूनी बवाल में तब्दील हो चुका है. जसाला गांव के रहने वाले मोनू कश्यप की हत्या के मामले में जहां एक तरफ इंसाफ की मांग तेज है वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) की कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज किए जाने के बाद मामला और गरमा गया है.