'हथेली गरम तो पुलिस नरम'...अखिलेश यादव ने UP की कानून व्यवस्था पर कस तंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं को 40 हजार देने का भी वादा

यूपी चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाने लगा है. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने यूपी में सरकार बनने पर महिलाओं को साल में 40 हजार रुपये देने का वादा किया है. साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, ग्रीन कॉरिडोर और चुनावी तैयारियों को लेकर सरकार पर तीखे हमले भी किए.

ADVERTISEMENT

सपा चीफ अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
सपा चीफ अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
google news

Akhilesh Yadav Women Scheme: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है. ऐसे में राजनीतिक दलों ने अभी से वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश शुरू कर दी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साथा और कानून व्यवस्था भी सवाल उठाए. इसके साथ ही सपा चीफ ने महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए साल में 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.