नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बीच वायरल हुआ अखिलेश यादव का पुराना वीडियो, गाजीपुर की रैली में कही थी ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने और सीएम पद छोड़ने की खबरों ने देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Prediction Nitish Kumar
Akhilesh Yadav Prediction Nitish Kumar
google news

Akhilesh Yadav Prediction Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में आए हालिया तूफान ने उत्तर प्रदेश की सियासत को भी गरमा दिया है. नीतीश कुमार, जो कुछ ही समय पहले तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज थे, अब राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं. इस बड़े उलटफेर के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुर्खियों में हैं. दरअसल, अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर बहुत पहले ही गाजीपुर की रैली एक ऐसी बात कही थी जो आज सच साबित होती दिख रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके उस पुराने बयान को साझा कर उन्हें 'दूरदर्शी नेता' बता रहे हैं.