भैया सरकार बनाओ, मेरी सोने की बालियां ले लो... अखिलेश यादव से भावुक अपील करने वाली सपना यादव की पूरी कहानी

कानपुर की बीटीसी पास बेरोजगार छात्रा सपना यादव ने अखिलेश यादव से मिलकर प्राथमिक शिक्षक भर्ती निकालने की मांग की और सपा को आर्थिक मदद के तौर पर अपनी सोने की बालियां देने की भावुक पेशकश की.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हाल ही में एक भावुक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोरने वाला मामला सामने आया. 15 अगस्त को जब समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर के बिल्हौर इलाके से गुजर रहे थे, तब एक छात्रा ने उनका काफिला रोककर ऐसी पेशकश की, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. छात्रा ने अखिलेश यादव से हाथ जोड़कर कहा- "भैया, आप 2027 में सरकार बनाइए, अगर पैसों की कमी पड़ रही हो तो मेरी सोने की बालियां ले लीजिए ."