'बात सीट की नहीं, जीत की...', यूपी में सीट शेयरिंग के विवाद के बीच अखिलेश यादव की सहयोगियों को दो टूक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है. अखिलेश यादव ने कहा कि मुद्दा सीटों की संख्या नहीं, बल्कि गठबंधन की जीत है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है. दोनों दलों के नेताओं की ओर से लगातार बयान सामने आ रहे हैं. इंडिया गठबंधन में भी सीटों के बंटवारे को लेकर अभी सहमति नहीं बन सकी है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के सहयोगियों को एक बड़ा संदेश दिया है.
