अखिलेश यादव की 'स्त्री सम्मान और समृद्धि' घोषणा पर क्या बोले इटावा के लोग? जानें धरातल का हाल

इटावा में अखिलेश की 'स्त्री सम्मान योजना' पर मचा सियासी घमासान, जनता की बंटी राय समाजवादी पार्टी के महिलाओं को 4,000 देने के चुनावी वादे पर इटावा की जनता दो भागों में बंट गई है; कुछ लोग इसे महिला सशक्तिकरण बता रहे हैं तो कई इसे महज चुनावी झांसा मान रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 Akhilesh Yadav ने किए सरकार आने पर कई वादे
Akhilesh Yadav ने किए सरकार आने पर कई वादे
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है. हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं को प्रतिवर्ष 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता (स्त्री सम्मान और समृद्धि योजना) दी जाएगी. इसके अलावा, सरकारी नौकरियों में कार्यरत महिलाओं को हर महीने 2 दिन का आकस्मिक अवकाश और रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का वादा भी किया गया है.