बेटी अदिति यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पहली बार छलका पिता अखिलेश यादव का दर्द, जानें क्या कहा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बेटी अदिति यादव पर हुई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पहली बार पब्लिकली बयान जारी है. उन्होंने जो कहा वो जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव और अदिति यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर हुई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासी और सामाजिक पारा गरमाया हुआ है. इस पूरे मामले पर अब पहली बार अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उत्तर प्रदेश के एटा पहुंचे अखिलेश यादव के बयानों में इस बार एक राजनेता से कहीं ज्यादा एक पिता का दर्द और आक्रोश साफ नजर आया.