अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले 'आर्यन चाय वाले' पर छापेमारी और मारपीट के बाद भड़के सपा प्रमुख, जानें क्या कहा

फतेहपुर में अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले दुकानदार आर्यन यादव पर फूड विभाग की छापेमारी और दबंगों के हमले के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है. अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की 'तुच्छ राजनीति' करार देते हुए 'PDA Tea' शुरू करने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
google news

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक साधारण से चाय वाले की दुकान इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बन गई है. करीब दो महीने पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिस दुकान पर रुककर चाय पी थी, अब वहां फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी और दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटनाक्रम के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है.