जालौन में अचानक क्यों रुका अतीक के बेटे अली का काफिला? भाई अबान की मिट्टी में शामिल होने झांसी से निकला था प्रयागराज
झांसी जेल से प्रयागराज ले जाए जा रहे अतीक के बेटे अली अहमद का काफिला सुरक्षा कारणों के चलते जालौन में अचानक रोक दिया गया. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का तय रास्ता बदलकर काफिले को झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते आगे बढ़ाया.
ADVERTISEMENT

अली अहमद
अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में पुलिस का काफिला अचानक रुक गया. इस दौरान न सिर्फ कुछ देर के लिए गाड़ी रुकी, बल्कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए काफिले का रूट भी बदल दिया गया. माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके बड़े भाई अली अहमद को हाईकोर्ट से पैरोल मिली है. अली अपने छोटे भाई को अंतिम विदाई देने और जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ. हालांकि, सफर के दौरान जालौन जिले में कुछ ऐसा हुआ जिससे एक बार फिर हड़कंप मच गया.
