फेसबुक वाली 'सना' के प्यार में बिना वीजा लांघ गया सरहद, लेकिन प्रेमिका के एक फैसले ने बदल दी यूपी के लड़के की जिंदगी!
Facebook Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला बादल बाबू फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद पाकिस्तान की सना के प्यार में बिना पासपोर्ट और वीजा के सीमा पार पहुंच गया. शादी से इनकार के बाद वह पाकिस्तान में गिरफ्तार हो गया और सजा पूरी होने के बावजूद अब भी जेल में बंद है. जानिए बादल बाबू और सना की पूरी प्रेम कहानी.
ADVERTISEMENT

Facebook Viral Love Story
कहते हैं कि प्यार सरहदें नहीं देखता, लेकिन सरहदें कानून जरूर देखती हैं. अगर बिना पासपोर्ट और वीजा के भावनाओं में बहकर कोई कदम उठाया जाए, तो प्यार का रास्ता सीधा जेल की सलाखों तक ले जाता है. यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले एक लड़के की हकीकत है. सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक युवक बिना वीजा और बिना किसी कानूनी इजाजत के सीधे पाकिस्तान पहुंच गया. अब वहां अपनी सजा पूरी करने के बाद भी वह जेल की सलाखों के पीछे बंद है और उसका परिवार उसकी वतन वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार लगा रहा है.
