अलीगढ़: अस्पताल में एडमिट वेदपाल को किसने आकर मार दी गोली, युवती की फैमिली का पुलिस बैकग्राउंड और 3 फरवरी वाली कहानी पता चली

अलीगढ़ में अस्पताल के अंदर युवक वेदपाल को सिर में गोली मार दी गई. निजी अस्पताल में भर्ती वेदपाल पर दो हमलावरों ने हमला किया और फरार हो गए. कथित प्रेम प्रसंग और 3 फरवरी की शादी से जुड़ा मामला सामने आ रहा है, पुलिस जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अस्पताल में भर्ती पीड़ित वेदपाल.
google news

अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया. एक युवक अस्पताल में अपना इलाज कराने आया था. वो एडमिट था. इतने में दो लोग हॉस्पिटल में दाखिल हुए और युवक के सिर में गोली मार दी. युवक के सिर में गोली लगने के बाद उसे आनन-फानन में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हमलवारों को अस्पताल स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हवाई फायर कर उन्हें भी डरा दिया और भाग निकले. अब सवाल ये है कि वेदपाल कौन है और उसकी किससे रंजिश थी. हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर गोली क्यों मारी. 3 फरवरी को वेदपाल ने ऐसा क्या किया था?