'मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'...शादी से पहले ये कहती थी गर्लफ्रेंड, अब पति ने बॉयफ्रेंड संग होटल के कमरा नंबर-302 में पकड़ा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पति ने अपनी पत्नी को होटल के कमरे में उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाली पत्नी ने पति पर दहेज का झूठा केस भी कर रखा था.

ADVERTISEMENT

Aligarh wife caught with lover
Aligarh wife caught with lover
google news

Aligarh wife caught with lover: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के एक कमरे में पकड़ लिया. इसके बाद होटल में काफी देर तक हंगामा और खूब ड्रामा हुआ. इसके बाद होटल के रूम से पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया. हैरानी की बात है युवक ने लड़की की जिद पर उससे तीन साल पहले लव मैरिज की थी. जानकारी के मुताबिक, पत्नी मायके में रह रही थी और उसने पति पर दहेज का केस किया हुआ था. क्या है पूरा मामला चलिए विस्तार से जानते हैं विस्तार से इस खबर में...