अलीगढ़ में करवाचौथ पर गजब हो गया, 12 दुल्हनों ने करवाचौथ पति के साथ चांद देख तोड़ा व्रत फिर हो गईं फरार
Aligarh News: अलीगढ़ में करवाचौथ पर 12 दुल्हनें फरार हो गईं. जाते-जाते 30 लाख रुपये तक की ज्वैलरी और कैश लेकर चली गईं. इस घटना से कई परिवार सदमे में हैं. सभी ने थाने में केस दर्ज कराया है.
ADVERTISEMENT

अलीगढ़ में करवाचौथ के दिन12 दुल्हनों हुई फरार
Aligarh News: देश और दुनिया भर में करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं ने शुक्रवार रात 8 बजे के बाद छलनी में चांद और पति को देख अपना व्रत तोड़ा. कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी हुआ. यहां तक तो सब ठीक था. सब पूरा परिवार खाना खाकर सोया और सुबह जगा तो सबके होश फाख्ता हो गए. 16 श्रृंगार कर करवाचौथ का व्रत करने वाली पत्नियां गायब थीं. घर से जेवर और कैश भी गायब मिले.