गर्लफ्रेंड की शादी की खबर से बौखलाया बॉयफ्रेंड, फिर खंडहर में न्यूड मिला युवती का शव, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा 'द एंड'

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी अपनी जान दे दी. परिजनों ने युवती की अगले महीने शादी होने वाली थी. वहीं प्रेमी ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर द एंड लिखकर वीडियो भी शेयर किया था. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

अलीगढ़ में सनकी प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
अलीगढ़ में सनकी प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Aligarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी प्रेमी का अपनी प्रेमिका के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि इसके बाद युवक ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को खंडहर में फेंक दिया. बताया जा रहा कि इस वारदात के बाद प्रेमी ने खुद भी रेलवे ट्रैक पर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार प्रेमिका की अगले महीने किसी अन्य युवक से शादी होने वाली थी. दावा है कि इसको युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया. चलिए खबर में जानते हैं इस वारदात का सिलसिलेवार घटनाक्रम...