'अपना सेक्सी फोटो भेजो...' अलीगढ़ में रेप पीड़िता से पुलिसकर्मी ने की अश्लील डिमांड, कहा- बस मेरे साथ...तभी मुकदमा लिखवाऊंगा

अलीगढ़ में एक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिसकर्मी पर मदद के बदले अश्लील मांग करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि आरोपी ने कार्रवाई के लिए संबंध बनाने का दबाव डाला. शिकायत के बाद SSP ने आरोपी को निलंबित कर केस दर्ज कराया. जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Aligarh
Aligarh
google news

अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता न्याय मांगने थाने पहुंची और खुद पुलिसकर्मी ने ही उसका शोषण करने की कोशिश की. क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी इमरान खान पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसने जीशान नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत थाने में दी थी और मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर भी शिकायत दर्ज कराई थी.