'राहुल ने सब बर्बाद कर दिया…', जीजा संग भागने के आरोपों पर बोली अनीता, अलीगढ़ सास-दामाद मामले में नया मोड़

Aligarh saas damad news: अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद मामले में नया मोड़ आ गया है. 10 महीने पहले दामाद राहुल के साथ भागी अनीता अब सामने आई है और उसने राहुल पर मारपीट, बंधक बनाने और महिलाओं के अवैध धंधे में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इससे पहले राहुल ने अनीता पर अपने जीजा के साथ भागने और 2 लाख रुपये लेकर जाने का आरोप लगाया था. जानिए इस पूरे विवाद की ताजा कहानी.

ADVERTISEMENT

Aligarh saas damad case
सास-दामाद मामले में अनीता ने राहुल पर लगाया गंभीर आरोप
google news

अलीगढ़ से सामने आई सास-दामाद की कहानी ने फिर एक बार नया मोड़ ले लिया है. 10 महीने पहले अपने दामाद राहुल संग भागी सास अनीता की कहानी अब उलझती हुई नजर आ रही है. राहुल ने अनीता पर आरोप लगाया था कि अब वह उसे छोड़कर अपने जीजा संग भाग गई है और साथ ही घर से 2 लाख रुपए कैश भी ले गई है. इसी बीच अब अनीता भी थाने पहुंच गई और उसने राहुल पर ही गंभीर आरोप लगा दिया है. इसके अलावा अनीता ने राहुल पर टॉर्चर करने की बात भी कही है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.