सास अनीता के बाद अब दामाद राहुल का बड़ा खुलासा, सामने आई ये चौंकाने वाली कहानी
Aligarh Saas Damad Love Story: अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेमकहानी में नया मोड़ आया है. दामाद राहुल ने आरोपों को नकारते हुए अनीता के साथ भागने को मजबूरी बताया.
ADVERTISEMENT

सास के साथ भागने वाला दामाद राहुल की सामने आई नई कहानी
Aligarh Saas Damad Love Story: अलीगढ़ से शुरू हुई सास और दामाद की कहानी में ट्विस्ट थमने का नाम नहीं ले रहीं है. रोज कुछ न कुछ नया सामने आ ही रहा है. इसी कड़ी में अबतक जहां आपने सास अनीता देवी की कहानी सुनी होगी उसी में एक नया मोड़ सामने आया है. इसबार दामाद राहुल ने अपनी प्रेम कहानी बताई है जिससे की वापस सोशल मीडिया में इस मामले ने अलग ही तहलका मचा रखा है. दामाद राहुल पर कई आरोप लगे कि वो महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके साथ भाग जाता था तो किसी ने तीन महिलाओं के साथ भागने की बात बताई. इन्हीं आरोपों को खारिज करते हुए राहुल ने खुलासे किए हैं