अलीगढ़ में करणी सेना नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! 'जय भीम' के लगवाए नारे, जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सवर्ण महापंचायत के दौरान हुई विवादित टिप्पणी के बाद उग्र भीड़ ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ सड़क से पार्क तक दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की.
ADVERTISEMENT

अलीगढ़ से आया हैरान करने वाला मामला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महापंचायत के दौरान उठी चिंगारी ने ऐसा तूल पकड़ा कि सड़क पर खुलेआम मारपीट की नौबत आ गई. मामला सिविल लाइन इलाके का है, जहां क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव को उग्र भीड़ ने घेरकर पीट दिया. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
