स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़ी बड़ी खबर, यौन उत्पीड़न का मामला पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल. आशुतोष ब्रह्मचारी की शिकायत पर झूंसी पुलिस ने POCSO एक्ट और BNS की धाराओं में दर्ज की है FIR. जानें क्या है पूरा मामला और पुलिस की अब तक की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई है. अधिवक्ता राजर्षि गुप्ता, सुधांशु कुमार और श्रीप्रकाश के जरिए ये अर्जी दाखिल की गई है. इस याचिका पर जल्द सुनवाई हो सकती है.