अंकित कश्यप हत्याकांड: 'जब पति की आंखें निकालकर छत से दिखा रहे थे, बाहर खड़ी तमाशबीन बनी थी पुलिस' पत्नी श्वेता यादव का छलका दर्द
अमेठी में प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने भतीजी के पति अंकित कश्यप की बेरहमी से हत्या कर दी. पत्नी श्वेता यादव ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने और बदसलूकी के आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT

मृतक अंकित की पत्नी श्वेता यादव ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप.
Amethi crime news : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 3 अगस्त को 24 वर्षीय अंकित कश्यप की बंद कमरे में बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि अंकित की पत्नी श्वेता यादव के चाचा (सुकई यादव) ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. हत्यारों ने अंकित पर चाकुओं और धारदार हथियारों से वार किए, उसकी आंखें निकाल लीं और शरीर के अंगों को क्षत-विक्षत कर दिया.
