प्यार, शक और पिटाई! प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देख आपा खो बैठा प्रेमी, लेकिन फिर जो हुआ उसका वीडियो वायरल
Amethi Viral Video: प्रेम, शक और गुस्से की कहानी ने लिया खतरनाक मोड़. प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देखकर प्रेमी ने ममेरे भाई को ही पीट दिया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जानिए क्या है पूरा मामला, वायरल वीडियो की सच्चाई और पुलिस की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

Amethi viral video
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली गलतफहमी ने सड़क को जंग के मैदान में तब्दील कर दिया. प्यार, शक और बेकाबू गुस्से की इस कहानी में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका के ममेरे भाई को दूसरा प्रेमी समझना बहुत भारी पड़ गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानिए क्या है इस मामले की पूरी कहानी और फिर क्या कुछ कार्रवाई हुई.