अमरोहा में 3 बहनों का एक ही शख्स से शादी करने की असल कहानी आई सामने, CWC ने उठाए सवाल तो सामने आई सच्चाई
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अमरोहा की तीन युवतियों ने एक ही युवक से शादी का फर्जी 'प्रैंक' वीडियो बनाया था. बाल कल्याण समिति (CWC) की जांच और सख्ती के बाद युवतियों ने सामने आकर इस पूरी शादी को महज एक ड्रामा स्वीकार किया.
ADVERTISEMENT

अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही शख्स से कर ली शादी
सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'फॉलोअर्स' बटोरने के लिए आजकल लोग समाज, परंपराओं और कानून की परवाह भी नहीं कर रहे हैं और बिना सोचे समझे कुछ भी रच डालने को तैयार हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने इंटरनेट की दुनिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हड़कंप मचा दिया था.
