पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन के शौक ने ले ली आहाना की जान, पहले आंतें चिपकी फिर उसमें हो गया छेद
अमरोहा में फास्ट फूड का शौक एक 16 साल की छात्रा पर इतना भारी पड़ा कि उसकी जान तक चली गई. पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन जैसे फूड खाने से उसकी आंतें चिपक गईं. दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

आहाना को 15 दिन पहले पेट में दर्द हुआ और पता चला कि उसकी आंतें चिपक गई हैं.
आजकल बच्चों और खासकर किशोरों का फेवरेट है फास्ट फूड यानी पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन और मोमोज. क्रेज इतना है कि बात-बात पर ऑनलाइन ऑर्डर कर सभी इसका लुत्फ लेते देखे जा रहे हैं. ये जानकर शॉक्ड रह जाएंगे कि इस शौक ने अमरोहा में एक 16 साल की छात्रा की जान ले ली. छात्रा आहाना को फास्ट फूड का इतना शौक था कि वो आए दिन ये सब खाती है. ऐसे फूड खाने से उसकी आतें चिपक गईं. आतों में छेद तक हो गया. और फिर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.