अमरोहा: शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन के बीच खड़ी हो गई प्रेमिका, कहानी जान भड़कीं महिलाएं, बैरंग लौटी बारात

Amroha News : तूने मुझसे वादे किए थे और आज किसी और से निकाह करने लगे...रोते हुए गर्लफ्रेंड बोली. 8 साल पुराने प्रेम प्रसंग के दावे किए और दूल्हे पर लगाए कई गंभीर आरोप. मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को लेकर थाने चली गई. 

ADVERTISEMENT

Amroha News
Amroha News
google news

Amroha News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा हो गया. यहां एक बारात दावत के मजे उड़ा रही थी. पास में ही निकाह की तैयारियां भी चल रही थी. दूल्हा और दुल्हन अपने परिजनों के साथ आमने-सामने बैठ चुके थे. मौलवी निकाह पढ़ाने की तैयारी कर रहे थे. तभी एक युवती की एंट्री हुई. वो रोती हुई दूल्हे के पास पहुंच गई. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उसने दूल्हे का कच्चा चिट्‌ठा खोलना शुरू कर दिया.