एक के बाद एक गिरते गए बाइक सवार...आखिर अमरोहा की सड़क पर अचानक ऐसा क्यों होने लगा, वीडियो वायरल
अमरोहा में बारिश के बाद सड़क पर जमी मिट्टी और गंदगी से भयानक फिसलन हो गई. इस वजह से दर्जनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है.
ADVERTISEMENT

amroha
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क पर इतनी ज्यादा फिसलन हो गई कि वहां से गुजरने वाले दर्जनों बाइक सवार धड़ाधड़ गिरने लगे. देखते ही देखते सड़क पर लोगों के गिरने का तांता लग गया. मामला बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड बुलाई और सड़क को पानी से धोकर साफ करवाया.