अलीगढ़: डेटिंग ऐप पर तलाशते थे युवक, AMU हॉस्टल में बुलाकर रिकॉर्ड करते थे प्राइवेट वीडियो... पुलिस ने आरोपी शाहजिल को किया गिरफ्तार
AMU Student Arrested News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के वीएम हॉल से ब्लैकमेलिंग और उगाही के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है. डेटिंग ऐप पर समलैंगिक दोस्ती का झांसा देकर बेकसूर युवकों को हॉस्टल के अवैध कमरे में बुलाकर वीडियो बनाया जाता था. पुलिस ने मुख्य आरोपी बीबीए छात्र शाहजिल को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

AMU हॉस्टल के अवैध कमरे से चल रहा था उगाही का रैकेट
AMU News: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से ब्लैकमेलिंग के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि आरोपी डेटिंग ऐप्स के जरिए युवकों से दोस्ती करते थे, फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना लेते थे. इसके बाद इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के नाम पर उनसे लाखों रुपये वसूले जाते थे. पुलिस ने इस मामले में AMU के BBA थर्ड ईयर के छात्र शाहजिल को गिरफ्तार किया है, जिसे इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है.
