कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों पर दिए गए बयान पर मांगी माफी, कहा-'कुछ' शब्द हटाकर मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

Aniruddhacharya Controversy Video: लड़कियों पर विवादित बयान देने के बाद विवादों में फंसे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अब अपने बयान को लेकर अब माफी मांगी ली है. लड़कियों  पर की गई टिप्पणी का उनका ये वीडियो साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था.

ADVERTISEMENT

Aniruddhacharya Controversy Video
अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी.
Google CTA

Aniruddhacharya Controversy Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने एक बयान को लेकर इन दिनों जबरदस्त विवाद में घिरे हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर ब्रज मंडल तक उनका भारी विरोध हो रहा है. आरोप है कि उन्होंने लड़कियों पर को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों वीडियो में कही बात को लेकर भारी आक्रोश जता रहे है.