दामाद को लेकर भागी सास अनीता देवी अचानक पहुंची थाने, अब पुलिस के सामने कर दी ये बड़ी जिद
Aligarh News: थाने में अनीता देवी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और थाने में फूट-फूटकर रो पड़ी. अनीता ने बताया कि उसका पति लंबे समय से मारपीट और गाली-गलौच करता था. मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना झेलने के बाद उसने जिंदगी में सुकून की तलाश की. इस बीच जब बेटी की शादी राहुल से तय हुई, तो फोन पर बातचीत शुरू हो गई.
ADVERTISEMENT

सास जिद पर अड़ गई कि दामाद के साथ ही रहूंगी.
Aligarh Sas-Damad News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया ये मामला सुनकर हर कोई हैरान है. जिस मां ने अपनी बेटी की शादी तय की थी, वही सास अनीता देवी अपनी ही बेटी के होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई. अब जब दोनों वापस लौटे हैं, तो थाने में जो राज खुले हैं, उसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है. अब अनीता देवी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के सामने फूट-फूट कर रो पड़ती है. साथ ही अब सास अनीता जिद नर अड़ गई है कि वह अब दामाद राहुल के साथ ही रहेगी. जब उससे पूछा गया कि