सस्पेंड होने वाली महिला दारोगा अनु कॉलिस कौन हैं, जिन्होंने अपनी ड्रेस और QR कोड को लेकर दी सफाई?
Anu Collis News: यूपी पुलिस की सस्पेंड महिला दारोगा अनु कॉलिस ड्रेस और QR कोड वाले वायरल वीडियो के बाद चर्चा में हैं. जानिए कौन हैं अनु कॉलिस, क्या है उनकी प्रोफाइल, पुलिस विभाग में पोस्टिंग, सस्पेंशन की वजह और वायरल वीडियो को लेकर दी गई सफाई.
ADVERTISEMENT

Anu Collis News
16 अगस्त को अचानक उत्तर प्रदेश के मेरठ पुलिस लाइंस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अनु कॉलिस को सस्पेंड कर दिया गया. उसके बाद अनु कॉलिस का नाम हर जगह चर्चा में बन गया. और चर्चा के पीछे की वजह भी थी उनका सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा वीडियो. अनु कॉलिस जो कि महिला दारोगा पद पर तैनात है, उनपर अश्लील कंटेंट बनाने और QR कोड से पैसे कमाने जैसे आरोप लगाए गए थे. हालांकि विवाद के लगभग के एक सप्ताह बाद अनु खुद सामने आई और पूरे मामले पर खुलकर जवाब दिया. अनु से साफ कहा है उनके खिलाफ जान-बूझकर माहौल बनाया गया और इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अनु कॉलिस कौन हैं? आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
