बंगाल में CEC ज्ञानेश कुमार से भिड़ने वाले IAS अनुराग यादव कौन? पहले भी रह चुके हैं विवादों में, जानें उनके बारे में सब कुछ
IAS Anurag Yadav vs CEC Gyanesh Kumar: पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारी के बीच एक हाईलेवल मीटिंग में IAS अनुराग यादव और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच हुई कथित तीखी बहस ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इसके बाद उन्हें चुनाव पर्यवेक्षक पद से हटा दिया गया. पहले से चल रहे 25 हजार करोड़ के MoU विवाद ने मामले को और गरमा दिया है.
ADVERTISEMENT

IAS Anurag Yadav and CEC Gyanesh Kumar controversy
Anurag Yadav IAS and CEC controversy: उत्तर प्रदेश के 2000 बैच के IAS ऑफिसर अनुराग यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका ताजा मामला पश्चिम बंगाल सामने आया है. दरअसल, चुनाव आयोग ने अनुराग को बंगाल के कूच बिहार में चुनाव पर्यवेक्षक यानी की ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी. ऐसे में चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक वर्चुअल रिव्यू मीटिंग ले रहे थे. सुत्रों के मुताबिक इसी में मीटिंग में अनुराग और CEC के बीच भिड़ंत हो गई.बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ा कि महज 15 दिनों के भीतर IAS अनुराग यादव को पर्यवेक्षक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. ऐसे में चलिए कौन है अनुराग यादव ? क्या है ये पूरा मामला? क्या और अनुराग का विवादों से पूराना नाता? विस्तार से जनिए इस खबर में....