अपर्णा यादव ने सड़क पर जलाया सपा का झंडा, Akhilesh Yadav की तस्वीर जलकर राख! बोलीं...
बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने के विरोध में लखनऊ में समाजवादी पार्टी का झंडा और अखिलेश यादव की तस्वीर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए तीखे हमले किए.
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर यादव परिवार की अंदरूनी कलह और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता सड़क पर आ गई है. बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने देर रात लखनऊ में विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान अपर्णा यादव ने न केवल सपा का झंडा जलाया, बल्कि झंडे पर मौजूद अपने जेठ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर को भी आग के हवाले कर दिया.