प्रतीक यादव के 'तलाक' और गंभीर आरोपों पर पहली बार बोलीं अपर्णा यादव, बताया- आखिर क्या है Instagram पोस्ट का सच?

Aparna Yadav statement: प्रतीक यादव के तलाक और इंस्टाग्राम पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर पहली बार अपर्णा यादव का बयान सामने आया है. अपर्णा यादव ने इन पोस्ट्स को एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि उनके और पति प्रतीक यादव के बीच सबकुछ ठीक है. उन्होंने राजनीतिक और पारिवारिक स्तर पर उन्हें कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया है. जानिए पूरे विवाद की कहानी.

ADVERTISEMENT

Prateek Aparna Yadav Controversy
Prateek Aparna Yadav Controversy
google news

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के रिश्तों को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में मचे घमासान के बीच अब अपर्णा यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रतीक यादव द्वारा इंस्टाग्राम पर लगाए गए गंभीर आरोपों और तलाक की बात पर अपर्णा यादव ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने इन पोस्ट्स को एक सोची-समझी 'साजिश' करार देते हुए अपने वैवाहिक जीवन की असलियत बयां की है.