'अखिलेश यादव पीछे हट जाएं, वरना उनकी भी पोल खोल दूंगा', आशुतोष ब्रह्मचारी ने दी सीधी चेतावनी; हत्या की साजिश का भी आरोप

Ashutosh Brahmachari statement: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को खुली चेतावनी दे दी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि उनके पास अखिलेश यादव से जुड़े ऐसे सबूत हैं, जो सामने आए तो बड़ा खुलासा हो सकता है. जानिए क्या है पूरा विवाद, आरोप-प्रत्यारोप और ताजा सियासी बयानबाज़ी.

ADVERTISEMENT

Ashutosh Brahmachari Interview
Ashutosh Brahmachari Interview
google news

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है. यूपी तक को दिए अपने इंटरव्यू में आशुतोष महाराज ने दावा किया कि उनके पास अखिलेश यादव के खिलाफ भी ऐसे सबूत हैं, जो सामने आए तो अविमुक्तेश्वरानंद से भी बड़ा 'कांड' हो सकता है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.