'मेरी नाक काटने की कोशिश...' चलती ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, खुद बताया कैसे हुआ अटैक
Ashutosh Brahmachari attack: रीवा एक्सप्रेस में प्रयागराज आते समय श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया. उन्होंने नाक काटने की कोशिश और साजिश का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Ashutosh Brahmachari attack
Ashutosh Brahmachari attack: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला की खबर सामने आ रही है. घटना उस समय हुई जब वे रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज आ रहे थे. पीड़ित का आरोप है कि एक अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की और उन पर कई वार किए. ब्रह्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया.