'काबिलीयत से चिढ़ है इसलिए फंसा रहे...', शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के चाचा का बड़ा खुलासा
Ashutosh Brahmachari News: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर FIR दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के चाचा पंडित प्रदीप कुमार भार्गव ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आशुतोष को धार्मिक और राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और वायरल हिस्ट्रीशीट जाली दस्तावेजों पर आधारित है. जानिए साजिश के आरोप और पूरे मामले का नया एंगल.
ADVERTISEMENT

आशुतोष ब्रह्मचारी के चाचा ने किया बड़ा खुलासा
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाकर एफआईआर (FIR) दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ शंकराचार्य पक्ष उन्हें हिस्ट्रीशीटर और अपराधी बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ यूपी तक की टीम आशुतोष ब्रह्मचारी के गांव शामली (कांधला) पहुंची. यहां उनके चाचा और शाकुंभरी देवी भवन के महंत पंडित प्रदीप कुमार भार्गव ने विपक्षियों पर बड़ा हमला बोला है.