'मेरी नाक काटकर गुरु'...आशुतोष ब्रह्मचारी ने कैमरे पर बताया उसके साथ उस दिन रीवा एक्सप्रेस में क्या क्या हुआ था, देखें वीडियो

Ashutosh Brahmachari Train attack: रीवा एक्सप्रेस में हुए जानलेवा हमले के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने यूपी तक को दिए इंटरव्यू में हमलावर की धमकी और साजिश का पर्दाफाश किया है. उन्होंने पेनड्राइव में मौजूद पुख्ता सबूतों के साथ कोर्ट में बड़ी सजा दिलाने का दावा किया और विरोधियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

ADVERTISEMENT

Ashutosh Brahmachari Interview
Ashutosh Brahmachari Interview
google news

Ashutosh Brahmachari Interview: आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में हुए कथित हमले ने सभी को हैरान कर दिया था. घटना के बाद ममाले में उन्होंंने कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. वही इस बीच घटना को लेकर उनसे हमारे सहयोगी यूपी तक ने बात की है. इस दौरान आशुतोष ब्रह्मचारी घटना वाली रात की उनके साथ क्या क्या हुआ था, इसे लेकर पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि यह हमला कोई साधारण घटना नहीं थी, ये एक सुनियोजित साजिश थी. आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा है कि हमलावर ने उन पर वार करते समय साफ कहा था कि वह उनके गुरु के खिलाफ दर्ज मुकदमों का बदला लेने आया है. उन्होंने घटना को लेकर और क्या क्या कहा विस्तार से पढ़िए इस खबर में...