ट्रेन के टॉयलेट में खुद ब्लेड से...फलहारी बाबा ने ये बात बोलकर पलट दी आशुतोष ब्रह्मचारी के हमले वाली कहानी, देखें वीडियो
Phalahari Baba statement on Ashutosh Brahmachari case: प्रयागराज आ रही ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले ने अब नया मोड़ ले लिया है. जहां एक तरफ स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और फलाहारी बाबा पर साजिश का आरोप लगा है, वहीं फलाहारी बाबा ने इसे सुरक्षा पाने के लिए रचा गया एक फर्जी और खतरनाक स्टंट करार दिया है.
ADVERTISEMENT

Phalahari Baba statement on Ashutosh Brahmachari
Phalahari Baba statement on Ashutosh Brahmachari attack case: आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए कथित हमले का मामले तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में जीआरपी थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन दर्ज हुई FIR में स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और फलाहारी बाबा समेत कई बड़े नाम शामिल होने से हड़कंप मच गया है. उधर मामले में अब मथुरा के दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है.