गर्लफ्रेंड, शादी और 1 बच्चा...अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर आशुतोष महाराज के नए दावे! कर दी DNA जांच की मांग

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने गोपनीय शादी और बच्चे का दावा करते हुए डीएनए टेस्ट की मांग उठाई है. इस खुलासे के बाद संत समाज और धार्मिक हलकों में विवाद और भी गहरा गया है.

ADVERTISEMENT

Ashutosh Maharaj on Avimukteshwaranand Saraswati
Ashutosh Maharaj on Avimukteshwaranand Saraswati
google news

Ashutosh Maharaj on Avimukteshwaranand Saraswati: ज्योतिष पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. आशुतोष महाराज ने दावा है कि शंकराचार्य की एक कथित गर्लफ्रेंड थी. इनसे शंकराचार्य ने एक गोपनीय शादी की हुई है, जिससे उनका एक बच्चा भी है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब शंकराचार्य परंपरा की मर्यादा के पूरी तरह खिलाफ है. आशुतोष महाराज ने कहा ये किसी प्रकार के संत नहीं है, ये फर्जी हैं. इसके साथ ही उन्होंने और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आशुतोष महाराज का कहना है कि वे जल्द ही इस सच को जनता के सामने लाएंगे.