कौन हैं आसिम वकार? जिन्होंने ओवैसी की पार्टी छोड़ थाम लिया कांग्रेस का हाथ, जानिए पूरा सियासी सफर

Asim Waqar Profile: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. करीब 10 साल तक AIMIM में रहने वाले आसिम वकार इससे पहले लगभग 20 वर्षों तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं. यूपी की राजनीति में अपनी बेबाक और आक्रामक शैली के लिए चर्चित वकार ने कांग्रेस में शामिल होने की वजह भी बताई.

ADVERTISEMENT

Asim Waqar Profile
Asim Waqar Profile
Google CTA

उत्तर प्रदेश की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के सबसे प्रमुख और प्रखर राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. आसिम वकार की गिनती उत्तर प्रदेश के उन मुस्लिम नेताओं में होती है जो टीवी बहसों और जनसभाओं में बेहद आक्रामक और बेबाक शैली के लिए जाने जाते हैं.