अबान अहमद की मौत के 6 दिन बाद सामने आया हादसे का VIDEO... ओवरटेक करते ही बेकाबू हुई क्रेटा कार, पुलिस ने शुरू की जांच

Atiq Ahmed son Aban Ahmed Accident video: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के 6 अगस्त को झांसी हाईवे पर हुए भयानक हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डैशकैम में कैद हुए इस वीडियो में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती दिख रही है. झांसी पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

अबान की मौत के वायरल वीडियो पर पुलिस ने कही ये बात
अबान की मौत के वायरल वीडियो पर पुलिस ने कही ये बात
Google CTA

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे और लाडले बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में हुई मौत के 6 दिन बाद घटना का एक खौफनाक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यह वीडियो पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में कैद हुआ था, जिसमें तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होती दिखाई दे रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद झांसी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.