इस तकलीफ से गुजर रहा था अतीक का सबसे छोटा लाडला अबान, पिता-चाचा की कब्र के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की दर्दनाक मौत हो गई. पिता और भाई के अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने वाला अबान अब कसारी-मिसारी कब्रिस्तान में उन्हीं की कब्रों के पास सुपुर्द-ए-खाक होगा.
ADVERTISEMENT

अतीक के बेटे अबान
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है. झांसी-कानपुर हाईवे पर पुंछ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई भीषण कार टक्कर में अबान और उसके दोस्त की जान चली गई. शुक्रवार सुबह जब अबान का शव प्रयागराज लाया गया तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया. अबान को प्रयागराज के उसी कसारी-मिसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी है, जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद दफन हैं.
