अबान अहमद की मौत से पहले का VIDEO आया सामने, ओवरटेक करते ही कार ने खोया था कंट्रोल!

Aban Ahmed Car Accident News: झांसी हाईवे पर अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना का लाइव वीडियो सामने आया है. दूसरी कार के डैशकैम में कैद इस वीडियो में तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकराती दिख रही है. इस भीषण हादसे में अबान समेत दो की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

अबान की कार दुर्घटना का लाइव वीडियो आया सामने!
अबान की कार दुर्घटना का लाइव वीडियो आया सामने!
Google CTA

Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Car Accident Video: प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस बीच अब दावा किया जा रहा है कि झांसी हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे का एक लाइव वीडियो सामने आया है. यह भी वीडियो दूसरी गाड़ी के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाती है.