अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार
Atiq Ahmed Son Aban Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में मृतक माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कार में सवार उनके एक दोस्त की भी जान चली गई. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ADVERTISEMENT

अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत ( File photo)
उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार अबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था. इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा इतना भयानक थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया.
